Aaj Ka Panchang । 24 february 2024 । आज का पंचांग । 24 फरवरी 2024 । वैदिक संस्कृति
Aaj Ka Panchang । 24 february 2024 । आज का पंचांग । 24 फरवरी 2024 । वैदिक संस्कृति
https://vedicsanskrti.blogspot.com/
आज का वैदिक पंचांग ( Balasore , Odisha )
दिनांक - 24 फरवरी 2024
दिन - शनिवार
विक्रम संवत् - 2080
अयन - उत्तरायण
ऋतु - वसंत
मास - माघ
पक्ष - शुक्ल
तिथि - पूर्णिमा शाम 05:59 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र - मघा रात्रि 10:20 तक तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी
योग - अतिगंड दोपहर 01:35 तक तत्पश्चात सुकर्मा
राहुकाल - सुबह 09:02 से 10:29 तक
सूर्योदय - 06:07
सूर्यास्त - 05:44
दिशा शूल - पूर्व
ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:28 ए एम से 05:18 ए एम
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:31 पी एम से 12:20 ए एम, फरवरी 25
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:32 ए एम से 12:19 पी एम
व्रत पर्व विवरण - माघी पूर्णिमा, संत रविदास जयंती , ललीता जयंती , मासी मागम , माघ पूर्णिमा व्रत , अन्वाधान , गण्डमूल , आडल योग ।
विशेष - पूर्णिमा दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
माघी पूर्णिमा : 24 फरवरी
ऐसे तो माघ की प्रत्येक तिथि पुण्यपर्व है, तथापि उनमें भी माघी पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्त्व है । इस दिन स्नानादि से निवृत्त होकर भगवत्पूजन, श्राद्ध तथा दान करने का विशेष फल है । जो इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करता है, वह अश्वमेध यज्ञ का फल पाकर भगवान विष्णु के लोक में प्रतिष्ठित होता है ।
माघी पूर्णिमा के दिन तिल, सूती कपड़े, कम्बल, रत्न, पगड़ी, जूते आदि का अपने वैभव के अनुसार दान करके मनुष्य स्वर्गलोक में सुखी होता है। ‘मत्स्य पुराण’ के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति ‘ब्रह्मवैवर्त पुराण’ का दान करता है, उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है।
शनिवार के दिन विशेष प्रयोग
शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है । (ब्रह्म पुराण)
हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है । (पद्म पुराण)
आर्थिक कष्ट निवारण हेतु
एक लोटे में जल, दूध, गुड़ और काले तिल मिलाकर हर शनिवार को पीपल के मूल में चढ़ाने तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र जपते हुए पीपल की ७ बार परिक्रमा करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है ।
https://vedicsanskrti.blogspot.com/
#Vedicsanskrti #वैदिकसंस्कृति #Aajkapanchang
लेबल: पंचांग


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ