गुरुवार, 28 मार्च 2024

वृंदावन श्री बांकेबिहारी जी मंदिर में ग्रीष्मकालीन दर्शन समय में बदलाव ( Grishmkalin Darshan Timing Changed at Banke Bihari Mandir)

वृंदावन श्री बांकेबिहारी जी मंदिर में ग्रीष्मकालीन दर्शन समय में बदलाव 

( Grishmkalin Darshan Timing Changed at Banke Bihari Mandir)

वृंदावन श्री बांकेबिहारी जी मंदिर में ग्रीष्मकालीन दर्शन समय में बदलाव ( Grishmkalin Darshan Timing Changed at Banke Bihari Mandir)



 वृंदावन श्री बांके बिहारी जी मंदिर में होली के बाद पड़ने वाली चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि यानी 27 मार्च बुधवार से दर्शन के लिए पट सुबह 7.45 बजे खुलेंगे और दोपहर 12 बजे बंद हो जाएंगे। इसी तरह शाम को 5.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और रात 9.30 बजे शयनभोग आरती के बाद बंद कर दिए जाएंगे।


सुबह एक घंटा पहले दर्शन खुलेंगे और शाम को एक घंटा देर से कपाट बंद होंगे। जबकि अभी तक मंदिर के कपाट सुबह 8.45 बजे खुलते थे और दोपहर 1 बजे बंद हो जाते थे और शाम को 4.30 से 8.30 बजे तक भगवान के दर्शन होते थे। मंदिर में ग्रीष्मकालीन दर्शन समय सारणी की यह व्यवस्था दिवाली तक जारी रहेगी।

लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ