बुधवार, 24 जुलाई 2024

आज का पंचांग - आज 24 जुलाई 2024 , बुधवार ।। वैदिक पंचांग ।। हिन्दू पंचांग कैलेंडर 2024

🚩श्री गणेशाय नम:🚩 

📜आज का वैदिक पंचांग 📜

💢 24 - Jul - 2024

💢 Balasore, India



☀ पंचांग    
🔅 तिथि :
            तृतीया  07:32 AM
            चतुर्थी  07:32 AM
🔅 नक्षत्र  शतभिषा  06:15 PM
🔅 करण :
           विष्टि  07:32 AM
           बव  07:32 AM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  सौभाग्य  11:09 AM
🔅 वार  बुधवार  
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:12 AM  
🔅 चन्द्रोदय  08:53 PM  
🔅 चन्द्र राशि  कुम्भ  
🔅 सूर्यास्त  06:24 PM  
🔅 चन्द्रास्त  07:57 AM  
🔅 ऋतु  वर्षा  
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1946  क्रोधी
🔅 कलि सम्वत  5126  
🔅 दिन काल  01:12 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2081  
🔅 मास अमांत  आषाढ  
🔅 मास पूर्णिमांत  श्रावण  
☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  कोई नहीं
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  11:22 AM - 12:15 PM
🔅 कंटक  04:39 PM - 05:32 PM
🔅 यमघण्ट  07:50 AM - 08:43 AM
🔅 राहु काल  11:48 AM - 01:27 PM
🔅 कुलिक  11:22 AM - 12:15 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  06:05 AM - 06:57 AM
🔅 यमगण्ड  06:51 AM - 08:30 AM
🔅 गुलिक काल  10:09 AM - 11:48 AM
🔅 दिशा शूल  उत्तर  


∆ व्रत / पर्व विवरण :- गजानन संकष्टी चतुर्थी

⛅विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रु वृद्धि करता है व चतुर्थी को मूली खाने से धन-नाश होता है।


🌹 चतुर्मास में लेने जैसे नियम 🌹

🌹 बीता हुआ समय लौटकर नहीं आता, ऐसा विवेक दृढ कर जीवन के एक-एक क्षण को आत्मोपलब्धि में, भगवत्प्राप्ति में तथा मुक्ति के साधनों में लगाओ । - पूज्य बापूजी

🌹अपने मिले हुए गुरुसेवारूपी कर्तव्य का तत्परता से पालन करूँगा ।

🌹 रोज गुरुदेव की मानस-पूजा करूँगा ।

🌹 रोज प्रातः व शाम की संध्या का सत्संग नियमित रूप से सुनूँगा ।

🌹 ॐकार का गुंजन करते हुए गुरुदेव के श्रीचित्र पर १०-१५ मिनट रोज त्राटक करूँगा ।

🌹 दिनभर में श्वासोच्छ्वास की 1 से ३ माला रोज करूँगा (अजपाजप)।

🌹 नियमितरूप से कम-से-कम १५ मिनट से आधा घंटा ध्यान करूँगा ।

🌹 रोज गुरुमंत्र की ५४ या १०८ माला अधवा ॐकार की १२० माला करूँगा ।

🌹 प्रतिदिन श्री योगवासिष्ठ महारामायण पढूंगा अथवा मंडप में चलनेवाले श्री योगवासिष्ठ पाठ का ध्यानपूर्वक श्रवण करूँगा ।

🌹 अशुद्ध व नीच विचारों से बचकर शुद्ध चिंतन, परमात्म-चिंतन करूँगा । (चिंतन बिगड़ा तो साधना बिगड़ेगी)

🌹 भगवत्भक्ति से दूर ले जायें ऐसे चलचित्र, नाटिका, धारावाहिक आदि नहीं देखूँगा ,ऐसा कोई संगीत, धुन या आवाज नहीं सुनूँगा और ऐसा साहित्य या नॉवेल, पत्रिका, अखबार आदि नहीं पढूँगा ।

🌹 पूरे चतुर्मास में सद्ग्रन्थों के कम-से-कम ३ पृष्ठ रोज ध्यानपूर्वक पढूँगा अथवा श्रवण करूँगा और उसमें दिये गये ब्रह्मचर्य के नियमों का दृढ़ता से पालन करूँगा ।

🌹 किसीकी भी निंदा नहीं करूँगा और न ही निंदा सुनूँगा  । (पर निंदा सम अघ न गरीसा ।)

🌹 राग व द्वेष का त्याग करूँगा । प्रतिदिन त्रिबंधयुक्त प्राणायाम करूँगा ।

🌹 मौनपूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण करूँगा ।

🌹 एन्ड्रोइड मोबाइल (इंटरनेटवाले) का इस्तेमाल सेवा व आवश्यक कार्य हेतु ही करूँगा ।

🌹 रोज 2 घंटे मौन रखूँगा तथा व्यर्थ की बातचीत से परहेज करूँगा और दिन में सोना त्याग दूँगा ।

🌹 ब्राह्ममुहूत में ही उठूँगा या सिर्फ ६ घंटे की नींद लूँगा ।

🌹कम-से-कम कोई एक अपनी प्रिय खाद्य वस्तु पूरे चतुर्मास में न खाने का व्रत ।

🔹ध्यान दें : उपरोक्त नियमों में से जिनको जो नियम अनुकूल लगें (१ या अधिक) उन्हें लिखकर अपनी नियम की पुस्तक 'गुरुगीता' में रख लें एवं प्रतिदिन सुबह एक बार देख ले जिससे अपना संकल्प याद रहे ।

https://vedicsanskrti.blogspot.com/?m=1
#Vedicsanskrti #वैदिकसंस्कृति #Aajkapanchang #aajkahindupanchang

लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ