बुधवार, 29 जनवरी 2025

Mahakumbh News: प्रयागराज महाकुंभ में आधी रात को क्या हुआ, क्यों मची गयी भगदड़, औऱ अब कैसे हालात..??

Mahakumbh News: प्रयागराज महाकुंभ में आधी रात को क्या हुआ, क्यों मची गयी भगदड़, औऱ अब कैसे हालात? आइये जानते है संगम नगरी का पूरा हाल - वैदिक संस्कृति



Mahakumbh


Mahakumbh Mela News: महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है. संगम नगरी में करीब 8-10 करोड़ लोग मौजूद हैं. आम आदमी का स्नान जारी है. भीड़ कम होने के बाद अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू होगा. महाकुंभ मेले में बुधवार अचानक से भगदड़ मच गई थी. मौनी अमावस्या पर स्नान करने को श्रद्धालु इस कदर बेताब थे कि वे बैरिकेट फांदने लगे. इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई. इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए. सबका इलाज अस्पताल में चल रहा है. कुछ लोगों के मरने की भी आशंका है. फिलहाल, सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी तक की महाकुंभ मेले पर नजर है. भगदड़ पर आस्था भारी पड़ती दिख रही है ।


प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। वैदिक संस्कृति की रिपोर्ट के मुताबिक 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। मेडिकल कॉलेज में पहले 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए। बाद में एंबुलेंस से कुछ और शवों को मेला क्षेत्र से लाया गया।

इधर, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर हादसे के 13 घंटे बाद भी कोई जानकारी नहीं दी है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा-श्रद्धालु संगम पर ही स्नान करने की न सोचें। गंगा हर जगह पवित्र है, वे जहां हैं उसी तट पर स्नान करें।


महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं, माँ गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।


QuoteImage

मैं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हूं। करोड़ों श्रद्धालु आज वहां पहुंचे हैं, कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावट आई थी, लेकिन अब कई घंटों से सुचारू रूप से लोग स्नान कर रहे हैं। -पीएम मोदी, दिल्ली की चुनावी सभा में

QuoteImage

उधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि वीआईपी कल्चर और सरकार की बदइंतजामी के कारण भगदड़ मची है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- महाकुंभ को सेना के हवाले कर देना चाहिए।

भगदड़ की 2 प्रमुख वजहें

  • अमृत स्नान की वजह से ज्यादातर पांटून पुल बंद थे। इसके कारण संगम पर पहुंचने वाली करोड़ों की भीड़ इकट्ठा होती चली गई। जिससे बैरिकेड्स में फंसकर कुछ लोग गिर गए। यह देखकर भगदड़ की अफवाह फैल गई।
  • संगम नोज पर एंट्री और एग्जिट के रास्ते अलग-अलग नहीं थे। लोग जिस रास्ते से आ रहे थे, उसी रास्ते से वापस जा रहे थे। ऐसे में जब भगदड़ मची तो लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। वे एक-दूसरे के ऊपर गिरते गए।

हादसे के बाद 70 से ज्यादा एम्बुलेंस संगम तट पर पहुंचीं। इनसे घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। वहां प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है, जिसके चलते करीब 9 करोड़ श्रद्धालुओं के शहर में मौजूद होने का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक, संगम समेत 44 घाटों पर आज देर रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है।

इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। पूरे शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।


- वैदिक संस्कृति

लेबल:

शुक्रवार, 12 जुलाई 2024

न्यू बहादुरपुर पटना में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्री श्याम कथा एवं नानी बाई रो मायरो आयोजन का समापन - श्री धर्मेश जी महाराज

आयोजन में पधारे हजारों लोगो ने ऐसा दिव्य आयोजन पहली बार देखा और बोले - ऐसी कथा कभी नहीं सुनी, ये आयोजन किसी चमत्कार से कम नहीं । 

न्यू बहादुरपुर पटना में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्री श्याम कथा एवं नानी बाई रो मायरो आयोजन का समापन - श्री धर्मेश जी महाराज

पटना - वैदिक संस्कृति
समाज में अध्यात्म के प्रति नई जागृति लाने के उद्देश्य से न्यू बहादुरपुर पटना में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्री श्याम कथा एवं नानी बाई रो मायरो आयोजन का समापन बड़े ही धूमधाम से किया गया। चार दिनों तक चले इस आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता गौवत्स श्री धर्मेश जी महाराज के द्वारा किया गया । इस कथा का आसपास के श्रद्धालुओं ने भक्तिरूप में खूब आनन्द लिया। आयोजन में पधारे हजारों लोगो ने ऐसा दिव्य आयोजन पहली बार देखा और बोले - ऐसी कथा कभी नहीं सुनी, ये आयोजन किसी चमत्कार से कम नहीं ।  समापन के दिन सभी भक्तों ने श्याम बाबा की अखण्ड ज्योत का दर्शन किया एवं भण्डारे का आयोजन किया । पूज्य श्री धर्मेश जी महाराज ने आयोजन समिति को बहुत बहुत धन्यवाद दिया ओर कहा आयोजन समिति की ओर से बहुत हि सुव्यवस्थित ढंग से इस आयोजन को किया गया एवं सभी भक्तों को अच्छी सुविधा दी गई थी । समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक दिन अपने कार्य को निष्ठा से किया । श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर इस दिव्य आयोजन को भव्यता प्रदान दी । ओर चिराग के प्रेम और एकता का संदेश दिया। आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बहुत बहुत साधुवाद , धन्यवाद , जिन लोगों ने सभी श्याम भक्तों की पूरी टोली जिन्होंने इस कथा आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाया । 

लेबल:

बुधवार, 27 मार्च 2024

आज से बहेगी श्रीमद् भागवत गंगा धर्म नगरी कालू बीकानेर राजस्थान में

आज से बहेगी श्रीमद् भागवत गंगा धर्म नगरी कालू बीकानेर राजस्थान में 

अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री धर्मेश जी महाराज करेंगे साप्ताहिक कथा वाचन.. 

कालू खेड़े री कालका मां की असीम कृपा से कालका माता मंदिर प्रांगण कालू राजस्थान में श्री धर्मेश जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाली संगीतमय श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ दिनाँक 27 मार्च बुधवार से विधिवत प्रारंभ होगा । इससे पूर्व मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी । श्रीमती गीता देवी राठी , धर्मपत्नी स्व. रामचन्द्र जी राठी एवं समस्त राठी परिवार कालू , राजस्थान द्वारा आयोजित इस दिव्य आयोजन के बारे में राठी परिवार ने बताया कि कथा सम्बंधित सभी तैयारियां पूर्ण हो गयी है । कलश यात्रा नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से होते हुए कथा पंडाल पहुंचेगी । जहां अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता गौवत्स श्री धर्मेश जी महाराज अपनी सुरमयी पीयूष वाणी में श्रद्धालुओं को श्री मद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे । कथा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाएं बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की अलग अलग जिम्मेदारीयां तय की गई है । कथा 2 अप्रेल तक चलेगी । कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक का रहेगा । कथा को लेकर कथा स्थल श्री कालका माता मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल लगाने सहित सुंदर सजावट की गई है । कथा को लेकर नगर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया है ।
#Shrimadbhagwatkatha #shridharmeshjimaharaj #Vedicsanskrti #kalu #rajsthan

लेबल: